समय प्रबंधन(Time management) के 10 अविश्वसनीय और आजमाए हुए उपाय

* Reading Time: 4 minutes
4.1
(27)
पहर
हम सभी के पास २४ घंटे ही होते हैं, फिर भी कुछ लोग बिल्कुल चिंतित नहीं दिखते। वो अपना काम भी कर लेते हैं और अपने लिए भी कुछ समय निकाल लेते हैं
हम अपना जीवन ऐसा बना दिया है कि हमें हमेशा समय की कमी महसूस होती रहती है। परन्तु यकीन मानिये अपनी कुछ आदतों में बदलाव करके हम अपने जीवन को आसान और व्यवस्थित बना सकते हैं।

  1. दोष देने बंद
    TM2अगर आप हमेशा देर से पहुंचते हैं या फिर कोई काम समय से नहीं कर पाते तो  इसके लिए दुसरो को दोष देना बंद करें। ऐसा करने से आप दूसरो की नज़रो में अपनी अहमियत कम कर देते हैं और रिश्ते ख़राब हो जाते हैं। भले ही आप अपने कार्यो के लिए दुसरो पर निर्भर हो पर आपका काम समय से न होने के लिए कही न कही आप ही जिम्मेदार हैं। दूसरों पर आरोप लगाना बंद करें और अपनी आदतों में सुधार करें।
  2. समय से पहले योजना बना लें 
    strong6

    आपके रोज़मर्रा के काम आपका सबसे अधिक समय लेते हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने दैनिक गतिविधियों को अनदेखा न करें। समय से पहले अपनी काम की एक लिस्ट बना लें और उससे उसी समय पे करने की कोशिश करें।
  3. कार्यों को वर्गीकृत करें 
    मै अपने सभी कामो को नीचे दिए गए लिस्ट के अनुसार बाट देती हूँ।

     S No  आवश्यक  अति आवश्यक तत्काल और महत्वपूर्ण Time limit
    1 कार्य A रात के 10 बजे
    2 कार्य B रात के 8  बजे
    3 कार्य C दोपहर 12 बजे
    4 कार्य D सुबह १० बजे

    आप अपने लिए भी कुछ ऐसा बना सकते हैं अगर ये आपको उपयोगी लगे। विभाजन के इस प्रकार  आप एक बहुत मदद मिलेगी।

  4. “ना ” कहना सीखें 
    save3

    आपको अपने बारे में स्पष्ट होना चाहिए कि आप क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। इस बात को स्वीकार करें की आप सबको एक साथ खुश नहीं कर सकते। इसलिए अगर आपके पास काफी सारा काम है और आप किसी की मदद करने में असमर्थ हैं तो विनम्रता से मना करने में कोई हर्ज़ नहीं।
  5. समय सीमा सुनिश्चित करें 
    suc2

    आपके साथ साथ आपके आस पास के लोगों के लिए भी बहुत आवश्यक है। इसलिए चाहे आप ऑफिस में हो या घर में हर काम की समय सीमा जरूर निश्चित करें।
  6. मल्टीटास्किंग
    इस शब्द को वो लोग अच्छी तरह समझ सकते हैं जिन्होंने कभी कंप्यूटर पर काम किया हो। जैसे कंप्यूटर पर हम एक साथ कई काम कर सकते हैं उसी प्रकार हम भी अगर अपने कार्यों को सुनियोजित कर ले तो एक  काम कर सकते हैं। ये उस माँ से भी सीखा जा सकता है जो एक ही समय में अपने बच्चे को गोदी में लिए उसके लिए दूध भी गर्म कर लेती है, फ़ोन पर बात भी कर लेती है और गीले कपडे सूखने भी दाल देती है।
  7. जल्दी उठें 
    health8

    वास्तव में आप अपनी सुबह और भी अच्छी कर सकते हैं। हम सभी सुबह के समय ज्यादा चुस्त दुरुस्त महसूस करते हैं, इसलिए सुबह काम जल्दी पूरा होता है। इसलिए सुबह के आलस्य को दूर करें और जल्दी उठें।
  8. रिश्तों से जुड़े रहें
    people3

    अपने मित्रों और परिवार से जुड़े रहें। यह उत्साहजनक है, वास्तव में वे कभी भी आपको परेशान नहीं करेंगे यदि आप स्पष्ट रूप से अपने खाली समय का उल्लेख उनसे कर दें। वे हमेशा आपको अपने लक्ष्य को हासिल करने में मदद ही करेंगे।
  9. यात्रा या इंतज़ार में लगने वाले समय का सदुपयोग 
    game2

    यात्रा करते समय या किसी का इंतज़ार करते समय आप उस समय का सदुपयोग बहुत तरीको से कर सकते हैं । आप मेल के जवाब दे सकते हैं या किसी  मीटिंग के लिए नोट तैयार कर सकते हैं। ये दो चीजों संभव नहीं हैं तो आप एक झपकी ले या संगीत सुने।
  10. प्रौद्योगिकी (Technology)का सही उपयोग
    book6

    हमारे फोन जो प्रौद्योगिकी का एक बेहतर उदहारण है हमारे पास हमेशा रहता है। इसका सही उपयोग करें और फिर देखिये ये आपका समय बचने में कैसे आपकी मदद करता है। आप इसमें रिमाइंडर सेट कर सकते हैं नोट्स लिख सकते हैं।

    ये सिर्फ कुछ उदाहरण हैं जो सभी के लिए भिन्न हो सकते हैं पर समय बचाना हर किसी के लिए जरुरी है। जीवन हमें चुनौतियों देता है और हमें अपने आपको साबित करना है।
    इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें । साथ ही हमें वो बात भी बताये जो हम इस पोस्ट में लिखना भूल गए हैं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

As you found this post useful...

Follow us on social media!

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?